Happenings
अतिथि व्याख्यान – हिंदी का सम्मान: राष्ट्रीय गौरव का प्रतीक
पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग, इंवर्टिस विश्वविद्यालय, बरेली द्वारा 13 सितम्बर 2025 को “हिंदी का सम्मान: राष्ट्रीय गौरव का प्रतीक” विषय पर अतिथि व्याख्यान का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम कुलाधिपति डॉ. उमेश गौतम और कार्यकारी निदेशक श्री पार्थ गौतम के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम के मुख्य वक्ता डॉ. अवनीश यादव ने कहा कि हिंदी केवल भाषा नहीं, बल्कि हमारी संस्कृति, सभ्यता और राष्ट्रीय पहचान की वाहक है। उन्होंने युवाओं को शिक्षा, तकनीक और शोध में हिंदी के अधिक प्रयोग के लिए प्रेरित किया। छात्रों ने भाषण, कविता एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से हिंदी भाषा के महत्व को उजागर किया और उसके प्रति सम्मान एवं गर्व की भावना प्रदर्शित की।
इस कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों में हिंदी भाषा के प्रति प्रेम, सम्मान और उसके राष्ट्रीय गौरव के रूप में योगदान को समझाना था। व्याख्यान के अंत में यह संदेश दिया गया कि हिंदी केवल संवाद का माध्यम नहीं, बल्कि हमारी एकता और सांस्कृतिक पहचान का प्रतीक है। कार्यक्रम ने छात्रों में हिंदी के संरक्षण और प्रसार के प्रति जागरूकता और प्रेरणा उत्पन्न की।



